दौमी में अवैध प्लाटिंग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण भले ही अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चला रहा हो, परंतु प्राधिकरण के बुलडोजर से बैखौंफ लोग अपनी हरकतों को अंजाम देने से पीछे नहीं है और वे रोजाना नई-नई कालोनी काट रहे है।
हापुड़ के गांव दौमी के निकट से रेलवे लाइन गुजर रही है, इस लाइन के पास ही कुछ लोगों ने मिलकर एक किसान की भूमि खरीदी है और अब उसकी प्लाटिंग के निशान लगाए गए है। दलालों के माध्यम से 15 हजार रुपए प्रति गज में प्लाट बेचे जा रहे है।
कालोनी के निकट ही रेलवे लाइन होने से हर वक्त ट्रेन गुजरेंगी और कम्पन होगी जिससे खरीददार कमजोर है। इस ट्रेक पर रेलों का आवागमन बढ़ेगा जिससे आवाज का प्रदुषण, कम्पन बढ़ेगा।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181



























