हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर शुक्रवार को अवैध निर्माण के खिलाफ जमकर गरजा और हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तीन प्रकरणों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को एचपीडीए ने ध्वस्त कर दिया। हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित सामिया कॉलोनी के सामने 10,000 वर्ग मीटर में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बुलंदशहर रोड निवासी शाहिद द्वारा कराई गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। ईदगाह रोड निवासी मोहम्मद कारी मुदस्सिर तथा आसिफ पटवारी द्वारा ईदगाह रोड पर 3500 वर्ग मीटर में की गई अवैध लोटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। गोपाल कुमार आर्य द्वारा गांव इमटोरी चितौली रोड पर 10,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ भी कार्रवाई की। गोपाल कुमार आर्य ने ग्रीन बेल्ट की भूमि पर भी कब्जा जमा कर वहां अवैध लोटिंग की हुई थी। एचपीडीए ने कार्रवाई करते हुए तीनों प्रकरणों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। इस दौरान प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण गुप्ता, सहायक अभियंता नीरज शर्मा, अवर अभियंता राकेश सिंह तोमर, प्राधिकरण के अधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहा।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























