
दौमी पुल के नीचे अवैध प्लाटिंग व भराव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण अवैध प्लाटिंग रोकने का कितना भी ढिंढोरा पीट ले परंतु यह धंधा थामें नहीं थम रहा बल्कि अमर बेल की तरह बढ़ता हुआ नजर आता है।
हापुड़ के दोमी रोड पर स्थित ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के निकट हजारों वर्ग मीटर भूमि को बड़े-बड़े भूखंडों में बांटा गया है और करोड़ों रुपए खनन मिट्टी से भराव में खपाए गए हैं।
प्राधिकरण के सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 का उल्लंघन माना जाएगा यदि अनाधिकृत रूप से भूमिका उप विभाजन कर भूखंडों का क्रय विक्रय जा रहा है। ऐसी स्थिति में अवैध भूखंड क्रय विक्रय करने वालो दोषी है और दोनों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
अब खरीददार उप भूखंडों की ईटों से बाउंड्री करा कर कब्जा ले रहे है और फिर खनन करके लाई जाने वाली मिट्टी से भराव किया गया। प्रदेश सरकार को भारी राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है और धन कुबैर प्रोपर्टी में ब्लैक मनी को खपा कर सफेद करने में लगे है। प्राधिकरण का एक सुपरवाइजर अवैध प्लाटिंग व अवैध निर्माण करने वालों को धनबल पर बढ़ावा दे रहा है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




























