हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण लाख कौशिक करने के बाद भी अवैध कालोनी के धंधे में लिप्त कालेधन कुबैरों के पर नहीं कुतर पा रहा है। रुक-रुक कर जनपद में अवैध कालोनी का धंधा अमरबेल की तरह बढ़ रहा है।
दिल्ली-मुरादाबाद मार्ग पर स्थित गांव सिखैड़ा के निकट अवैध रुप से प्लाटिंग की जा रही है। एचपीडीए इस प्लाटिंग पर दो बार चाबुक भी चला चुका है फिर भी धंधा जारी है। सिम्भावलि के पास ही सैफी कालोनी, होशियारपुर, तथा आस-पास के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्लाटिंग हो रही है, साथ ही खनन करके लाई गई मिट्टी से दिन रात भराव भी चल रहा है।
प्लाटिंग के अवैध धंधे में लिप्त लोग किसानों को झांसा देकर उनकी कृषि भूमि को खरीद रहे है और लैंड यूज परिवर्तित कराए बिना ही प्लाट बेच रहे है। प्लाटिंग के कारण ही अवैध खनन को भी बढावा मिल रहा है।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509

































