हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग का धंधा जोरों पर जारी है। अवैध प्लाटिंग करने वालों को अधिकारियों का जरा भी खौफ नहीं है। नियमों को दरकिनार कर धौलाना के सौलाना मार्ग पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग की जा रही है। अधिकारियों की सांठगांठ के बिना अवैध प्लाटिंग करना असंभव है। ऐसे में सरकारी राजस्व को चूना लग रहा है।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग धड़ल्ले से काटी जा रही है। प्रॉपर्टी डीलर अवैध प्लाटिंग में कटे प्लाटो को बेच रहे हैं। प्लॉटिंग पर अधिकारी कार्रवाई करने से बचते हुए नजर आ रहे हैं। धौलाना के सोलाना मार्ग पर हो रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509


























