हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिलाधिकारी हापुड़ एवं पुलिस अधीक्षक हापुड़ के निर्देशन में तथा जिला आबकारी अधिकारी महोदय हापुड़ के कुशल पर्यवेक्षण में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे खोज अभियान के अंतर्गत आशुतोष दुबे आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3गढ़मुक्तेश्वर मय आबकारी स्टाफ द्वारा सोमवार को कतिपय मदिरा दुकानों पर टेस्ट पर्चेज कराए गये, साथ ही उपस्थित ग्राहकों से फीडबैक लेते हुए विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। विक्रेताओं को नियमानुसार कार्य करने और ग्राहक संवेदी रहने के निर्देश दिये गये।इसी अनुक्रम में ब्रजघाट टोल प्लाजा पर संदिग्ध वाहनों की टीम द्वारा सघन चेकिंग की गयी। इस दौरान अवैध शराब की बरामदगी नहीं हुई। जनपद में वैध मदिरा की विक्री में वृद्धि तथा अवैध मदिरा पर प्रभावी रोकथाम हेतु अभियान आगे भी जारी रहेगा।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390





























