हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आबकारी दल ने गढ़मुक्तेश्वर के संदिग्ध गांवों में अभियान चला कर अवैध शराब के धंधेबाजों के पेच कसे और जरूरी कार्रवाई की।
टीम ने मंगलवार को थाना गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत विभिन्न संदिग्ध गाँवों नया गाँव, नया गांव का घेर, इनायतपुर,रेत की मड़ैया के संदिग्ध स्थलों पर चेकिंग कर दबिश दी गयी। इस दौरान नया गाँव के जंगलों से कुछ पन्नियों में तथा प्लास्टिक के एक केन में कुल 25 ली अवैध शराब की बरामदगी हुई।उक्त के सम्बंध में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया ।आम जनता को अवैध,कच्ची,नकली मदिरापान से होने वाले नुकसान के प्रति टीम द्वारा जागरुक किया गया।कतिपय दुकानों पर टेस्ट पर्चेज कराते हुए उपस्थित ग्राहकों से फीडबैक लिया गया।इसी क्रम में दुकानों का औचक निरीक्षण कर अनुज्ञापियों एवं विक्रेताओं को नियमानुसार दुकान संचालन, विक्री ग्राहक संवेदी व्यवहार हेतु निर्देशित किया गया। जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्री की रोकथाम तथा वैध मदिरा की विक्री में वृद्धि हेतु अभियान अनवरत है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333




























