हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़ गंगा मेला को मद्य निषिद्ध क्षेत्र बनाये रखने तथा अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी व पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आशुतोष दुबे आबकारी निरीक्षक क्षेत्र3,गढ़मुक्तेश्वर द्वारा मेरठ मण्डल के सभी जनपदों से आयी टीमों के आबकारी निरीक्षकों डी.पी. तिवारी(बुलंद शहर),बलराम सिंह(गौतमबुद्ध नगर), आशीष पांडेय व अखिलेश वर्मा(गाज़ियाबाद),अजय कुमार(बागपत),अतुल राय व राजेश तिवारी(मेरठ)मय स्टाफ के साथ गढ़मुक्तेश्वर थानांतर्गत नयागांव का घेर,व नया गावके जंगलों से लगभग2500 किग्रा लहन नष्ट किया तथा मौके से 45 ली बनी हुई अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया।उक्त प्रकरण में आबकारी अधिनियम1910 की सुसंगत धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करने की कार्यवाही की गयी साथ ही प्रवर्तन मेरठ दल के आबकारी निरीक्षकों शुभम शुक्ल व पंकज चौहान मय आबकारी स्टाफ द्वारा एवं पुलिस टीम से उपनिरीक्षक अजीत सिंह मय स्टाफ द्वारा गढ़मुक्तेश्वर गंगा मेला क्षेत्र में आबकारी चेकिंग पॉइंट पर अवैध मदिरा के संबंध के वाहनों की चेकिंग की गयी।अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्री की रोकथाम और वैध मदिरा की विक्री में वृद्धि हेतु प्रयास जारी है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333





























