हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आबकारी दल ने थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव काकाठेर की मढैया में एक घर में छापा मार कर रसोई में छिपा कर रखी गई 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। गृहस्वामी चेतराम मौके से फरार हो गया।
आबकारी निरीक्षक आशुतोष दुबे ने आबकारी टीम के साथ गांव काकाठेर की मढैया में चेतराम के घर छापा मारा और रसोई में छिपा कर रखी गई दस लीटर कच्ची शराब बरामद की है। चेतराम मौके से फरार हो गया। आबकारी निरीक्षक ने आरोपी के विरुद्ध गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में मुकद्दमा दर्ज कराया है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























