हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में अधिकारियों की नाक के नीचे शासन को लाखों रुपए का चूना लगाने का मामला सामने आया है। शहर की सड़कों पर अवैध होर्डिंग लगाए जाने से सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने अभी तक इस संबंध में किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की है। इस अवैध होर्डिंग से हो रही काली कमाई अधिकारियों की जेब में जा रही है। हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड, भगवती गंज, फ्रीगंज रोड, मेरठ रोड तिराहा, तहसील चौपला, अतरपुरा चौपला समेत शहर के कई इलाकों में अवैध तरीके से लगाए गए विज्ञापनों से शहर सजा हुआ है। आपको बता दें कि पिछले दो सालों में इस तरह का कोई टेंडर नहीं निकाला गया है और ना ही किसी को होर्डिंग लगाने की अनुमति दी गई है। सड़कों पर पब्लिसिटी के लिए लगे ये होर्डिंग अधिकारीयों को नजर नहीं आ रहे। इससे सरकार को प्रतिवर्ष 25 लाख रुपए के राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। जो आए इन अवैध होर्डिंग से हो रही है वह आए अवैध तरीके से कर्मचारी और अधिकारियों की जेब में जा रही है। ऐसे में शासन को संज्ञान लेते हुए तुरंत लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों पर शिकंजा कसना चाहिए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने समय से किसी अधिकारी को यह होर्डिंग नजर क्यों नहीं आई?
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033




























