हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर नियमों के विरुद्ध चल रही झाड़ू का हत्था बनाने वाली फैक्ट्री में एसडीएम सदर हापुड़ दिग्विजय सिंह ने छापामार कार्रवाई की है जहां नियमों के विरुद्ध प्लास्टिक पिघलाकर झाड़ू का हत्था बनाया जा रहा था। एसडीएम सदर हापुड़ का कहना है कि इस दौरान दो फैक्ट्रियां नियम विरुद्ध चलती पाई गई हैं जिसके खिलाफ कार्रवाई जारी है।
प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत मिली कि हापुड़ की मोदीनगर रोड पर रिहायशी इलाके में एक फैक्ट्री संचालित है जहां नियमों के विरुद्ध सिलेंडरों से प्लास्टिक पिघलाकर प्लास्टिक की रस्सी बनाई जा रही थी जिससे झाड़ू का हत्था बनाया जाता है। बुधवार को एसडीएम हापुड़ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध रुप से संचालित फैक्ट्री की जांच की। इस दौरान पाया कि फैक्ट्री के पास कई विभागों की अनुमति भी नहीं है। ऐसे में प्लास्टिक पिघलाने की फैक्ट्री समेत दो के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज ने बसों के फेरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। 28 फरवरी से 9…
Read more
























