हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com) : हापुड़ में रेलवे रोड पर स्थित रामगंज में सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले कब्जा धारकों को सबक सिखाते हुए करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन को प्रशासन ने कब्जा मुक्त करा दिया। मंगलवार की शाम को प्रशासनिक अफसर और पुलिस बल जेसीबी मशीनों के साथ पहुंचे और अवैध कब्जे को हटाकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान लोगों ने प्रशासन का जमकर विरोध भी किया।
Our Trending Story: सैकड़ों लाइलाज बीमारियों का इलाज एक ही छत के नीचे कैसे सम्भव है:
हापुड़ के देवी मंदिर के सामने रामगंज में करोड़ों रुपए की सरकारी संपत्ति है जिसपर लोगों ने कई वर्षों से कब्जा जमाया हुआ है। मंगलवार को हापुड़ सदर उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश पुलिस बल के साथ रामगंज पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से अवैध कब्जे को मुक्त कराया। बुल्डोजर ने दीवारों का ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया। लोगों का आरोप है कि यह जमीन उनके पूर्वजों की ही जिसे प्रशासन द्वारा जबरन तोड़ा जा रहा है। इसके लिए प्रशासन द्वारा कोई नोटिस भी जारी नहीं किया गया है।
बता दें प्रशासन का कहना है कि यह सरकारी संपत्ति हैं और जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध एक बोर्ड भी जमीन पर लगा दिया गया है। इस दौरान लोगों ने प्रशासनिक कार्रवाई का जमकर विरोध किया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बता दें कि हापुड़ में कई और ऐसे स्थान हैं जहां भूमाफियों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है, ऐसे ही एक मामले की जांच लोकायुक्त ने मेरठ मंडल आयुक्त को सौंपी है और अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव मामले की जांच कर रहे हैं।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027: #Discount





























