👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गांव नवादा में सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को एसडीएम दिग्विजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया. बताया जा रहा है कि कब्जा करने वाला उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही था. एसडीएम ने जमीन की नाप कराकर बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया.
बता दें कि गांव नवादा में खसरा नंबर 60 की भूमि पर अवैध कब्जा करने की सूचना एसडीएम दिग्विजय सिंह को मिली. प्राप्त जानकारी के अनुसार एलएमसी की जमीन पर चारदीवारी का प्रयास किया जा रहा था. मौके पर पहुंच कर उपजिलाधिकारी ने अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिया और अवैध कब्जा करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी.



























