हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में इन दिनों अवैध कटान के मामले से जुड़ा रिश्वत मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह ऑडियो नगर पालिका परिषद हापुड़ के एक सफाई निरीक्षक से जुड़ा है जिसने हाल ही में पकड़े गए अवैध कटान के मामले में दर्ज मुकदमे में आरोपी का सहयोग करने की बात कही है. ऑडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया जिसके बाद एसडीएम सदर हापुड़ दिग्विजय सिंह ने एक सफाई निरीक्षक का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं.
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले हापुड़ अवैध कटान पकड़ा गया था जिसमें रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी. मुकदमा दर्ज होने के बाद पैरवी में सहयोग कर आरोपी को बचाने से जुड़ी एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रही है. ऑडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले में जांच शुरू कर दी है.
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE

































