
अवैध कट दे रहा है सड़क हादसों को न्यौता
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): सड़क हादसों पर काबू पाने के लिए सरकार कितने भी कदम क्यों न उठा ले, परन्तु लोग है कि मानते नहीं है। सरकार के नुमाइंदे अवैध कटों को बंद कराते है और डिवाइडर आदि को ऊंचा कराते हैं, परन्तु लोग डिवाइडरों को तोड़कर तथा अवैध कटों को खोलकर आवागमन करते है। ये अवैध कट तथा विपरीत दिशा में दौड़ने वाले वाहन ही सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं।
हापुड़ में तहसील चौपला से चंद कदमों की दूरी पर अटल गौरव पार्क है। इस पार्क के ठीक सामने एक अवैध कट बना हुआ जिसे कई बार बंद किया गया है और कांवड़ यात्रा के दौरान तो इस कट को पूरी तरह बंद कर दिया गया, परन्तु कांवड़ यात्रा जैसे ही समाप्त हुई तो कुछ लोगों ने इस अवैध कट को फिर से चालू कर दिया।
यदि अटल गौरव पार्क के सामने डिवाइडर पर बने अवैध कट पर नजर दौडाई जाए तो साफ जाहिर है कि दुपहिए वाहन चालक व साइकिल सवार दिन भर इस अवैध से गुजरते हैं और किसी-किसी वाहन पर दो-दो सवारियां व बच्चे सवार होते है। कोई-कोई वाहन चालक तो मोबाइल पर बात करते हुए अवैध कट से गुजरता है। यह अवैध कट हादसों को न्यौता दे रहा है। वाहन चालक खुलेआम ट्रैफिक रुल का खुलेआम उल्लंघन कर रही है। यह सब अवैध कट से गुजरने वाले वाहन चालकों की तस्वीरें बयां कर रही हैं।
नागरिको की मांग है कि अटल गौरव पार्क के सामने खुले अवैध कट को तुरन्त बंद कराया जाए ताकि भविष्य में सम्भावित सड़क हादसे को टाला जा सके ।
—
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838





























