👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड नगर पुलिस ने अवैध पटाखा बनाने वाली फैक्ट्ररी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने पटाखे, विस्फोटक सामग्री व पटाखे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।पुलिस ने आरोपियों के नाम मोती कालोनी के आफताब व आजाद बताए हैं।अवैध विस्फोटक के निर्माण का यह कारखाना मोती कालोनी के एक मकान में चोरी छिपे चल रहा था।कारखाने तैयार पटाखे आस पास के क्षेत्र में सप्लाई किए जाते थे।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
































