हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश सरकार के सख्त आदेश हैं कि प्रदेश भर में कहीं भी अवैध कालोनी न बसे और न ही कोई अवैध निर्माण हो। जनपद हापुड़ मे हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण प्रोपर्टी के अवैध धंधेबाजों के विरुद्ध अभियान चलाकर गिराने पर लगा है, पंरतु कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो चोरी-छिपे एचपीडीए को ठेंगा दिखा रहे हैं और अवैध तरीके से भवन निर्माण मे जुटे है।

हापुड़ के रेलवे रोड पर स्थित गंगा कालोनी के निकट एक निर्माणाधीन दुकान की। पहले इस स्थान पर ढाबा चलता था, अब ढाबे को गिराकर लम्बी- चौड़ी दुकान बनाई जा रही है। रातों-रात प्लाट में बेसमेंट खोद दिया गया और फिर रात में ही निर्माण को गति देकर बेसमेंट तैयार कर दिया गया। बेसमेंट को इस प्रकार शक्ल दी गई है जैसे दुकान के नीचे कुछ नहीं है अब मानकों के विपरित वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बनाने की तैयारी है। आवासीय भूमि की लैंड यूज चेंज कराए बगैर दुकान का निर्माण शुरु कर दिया गया है। अतिक्रमण हटाने को निकले दल को भी यह बेसमेंट दिखाई नहीं दिया।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

































