
हापुड़ स्वर्ग आश्रम रोड पर अवैध निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ का स्वर्ग आश्रम रोड अवैध निर्माण, अवैध कालोनी व अवैध भराव का हब बन चुका है और जिम्मेदार इस ओर से आंखें मूंदे हैं। प्राधिकरण का एक संविदा कर्मी अवैध ठिकाने से खूब धन कमा रहा है।
अब एक ताजा मामला कांति धर्मशाला के पास का सामने आया है जहां एक व्यवसायिक भवन का निर्माण मानक के विपरीत हो रहा है और सरकार को राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। व्यवसायिक निर्माण सड़क किनारे होने के कारण लोक निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र जरूरी है। भवन निर्माण के बाद जब व्यापारिक गतिविधि शुरू होगी तो यातायात अवरुद्ध होगा और निर्माण में बेनामी रकम इस्तेमाल हो रही है।
इसके अतिरिक्त वृद्धाश्रम के पास पांच दुकानों का अवैध निर्माण तेजी से चल रहा है जहां से प्राधिकरण के संविदा कर्मी ने 20 हजार रुपए प्रति दुकान रिश्वत वसूली है।

कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























