
जरोठी रोड पर गोदाम का अवैध निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में जरोठी रोड पर हो रहे अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग का धंधा हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की सांठगांठ को उजागर करता है। प्राधिकरण के कारिंदे रिश्वत खाकर जमकर अवैध निर्माण को बढ़ावा दे रहे हैं।
ताजा मामला जरोठी रोड पर गौशाला के निकट एक बहु मंजिले भवन निर्माण का है जहां एचपीडीए के इंजीनियर व कारिंदे पैसे खाकर अवैध निर्माण कर रहे हैं। हजारों वर्ग मीटर में बने अवैध निर्माण में प्रथम तल पर गोदाम तथा प्रथम मंजिल पर ऑफिस निर्माण को गति दी जा रही है।
दो मंजिले भवन स्वामी ने निर्माण सामग्री जीएसटी, विकास शुल्क तथा लागत पर आयकर आदि अदा नहीं किया है और न हीं नगर पालिका हापुड़ से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया है। बेनामी रकम को खपाया जा रहा है। हापुड़ का जरोठी मार्ग एक ऐसा मार्ग है जिस पर सैकड़ो गोदाम बने हैं और आवास की तो कोई सीमा नहीं है। एचपीडीए ने सांठगांठ करके अवैध भवनों के निर्माण को बढ़ावा दिया है। यदि सरकार पूरे मामले की जांच कराएं तो सरकार को भारी राजस्व मिलेगा।

























