
पुराना बाजार में दुकानों का अवैध निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अवैध निर्माण के पीछे एचपीडीए भवन निर्माण सामग्री विक्रेता तथा धन कुबेरों का एक गठजोड़ काम कर रहा है जो प्रदेश सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचने पर उतारू है। हापुड़ के पुराना बाजार से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके पीछे इस गठजोड़ का पूरा हाथ है।
हापुड़ के पुराना बाजार में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के बराबर में तथा मशहूर भड़भूजे के सामने एक बहू मंजिले भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है। भवन के भूतल व प्रथम तल पांच-पांच दुकानों का निर्माण करके द्वितीय मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है। सूत्र बताते हैं कि भवन निर्माण हेतु एचपीडीए से कोई मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया है। इलाके का एक व्यक्ति ने सांठगांठ का जिम्मा संभाल रखा है। उक्त स्थान पर निर्माण हेतु नगर पालिका हापुड़ से कोई एनओसी नहीं ली गई है। पुराना बाजार पहले से ही भीड़भाड़ वाला इलाका है। इस भवन निर्माण के बाद वाहनों की भीड़ बढ़ जाएगी। भवन स्वामी के पास वाहनों की पार्किंग के लिए कोई स्थान नहीं है। भवन निर्माण में बेनामी रकम का प्रयोग किया जा रहा है और जीएसटी भी अदा नहीं किया गया है।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288




























