बाबूगढ़ में अवैध बहुमंजिले भवन का अवैध निर्माण










बाबूगढ़ में अवैध बहुमंजिले भवन का अवैध निर्माण

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एचपीडीए के इंजीनियर व उनके पिछले गग्गू कस्बा बाबूगढ़ में अवैध निर्माण अवैध प्लाटिंग पर खूब रिश्वत वसूल रहे हैं जिस वजह से बाबूगढ़ बछलौता जाने वाले मार्ग पर यह अवैध धंधा अमर बेल की तरह खूब पनप रहा है। बेसमेंट सहित चार मंजिला यह भवन ठेंगा दिखा रहा है।

कस्बा बाबूगढ़ के मेंन चौराहे से बछलौता मार्ग पर मुश्किल से पांच सौ मीटर की दूरी पर एक बहुमंजिले व्यवसायिक भवन का निर्माण तेजी से हो रहा है और बेसमेंट भी खूब लंबा-चौड़ा बनाया गया है। प्राधिकरण की सांठगांठ की वजह से सरकार को विकास शुल्क, उपकर, जीएसटी, आयकर आदि राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है परंतु प्राधिकरण के इंजीनियर को राजस्व से क्या मतलब वह तो अपनी जेब देख रहा है की कितनी भारी है। कस्बा बाबूगढ़ के बछलौता रो डप र बनने वाले इस चार मंजिले भवन की खास बात यह है कि यह भवन मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर ही मानकों के विपरीत बन रहा है और तीसरी मंजिल पर हवा में चार फुट अतिक्रमण करके आगे बढ़ाया गया है।

बाबूगढ़ का बछलौता मार्ग सबसे अधिक व्यस्तम मार्ग है जो दर्जनों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जोड़ता है। हर वक्त आवागमन रहता है अवैध निर्माण इस मार्ग पर अतिक्रमण को बढ़ावा देगा और यातायात में व्यवधान पैदा करेगा। भवन निर्माता ने नगर पंचायत बाबूगढ़ से नो ऑब्जेक्शन प्रमाण पत्र भी नहीं है।

रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706








  • Related Posts

    टैंकर ने गाड़ी में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार

    🔊 Listen to this टैंकर ने गाड़ी में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बाबूगढ़ छावनी में…

    Read more

    हज यात्रियों के लिए खास खबर

    🔊 Listen to this हज यात्रियों के लिए खास खबरहापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड जनपद से हज 2026 जाने वाले यात्रियों के हितार्थ एवं मार्गदर्शनार्थ जिला स्तर प्रशिक्षण कैंप दिनांक 02.02 2026 से…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टैंकर ने गाड़ी में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार

    टैंकर ने गाड़ी में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार

    हज यात्रियों के लिए खास खबर

    हज यात्रियों के लिए खास खबर

    विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल छात्र पुरस्कृत

    विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल छात्र पुरस्कृत

    जानलेवा हमले के फरार दो आरोपी पुलिस ने पकड़े

    जानलेवा हमले के फरार दो आरोपी पुलिस ने पकड़े

    बाबूगढ़ में अवैध बहुमंजिले भवन का अवैध निर्माण

    बाबूगढ़ में अवैध बहुमंजिले भवन का अवैध निर्माण

    अवैध तमंचे के साथ थमा

    अवैध तमंचे के साथ थमा
    error: Content is protected !!