
बाबूगढ़ में अवैध भवन निर्माण से सरकार को चूना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नजदीक का कस्बा बाबूगढ़ का बछलौता रोड पूरी तरह अतिक्रमण, अवैध भवनों के निर्माण तथा अवैध प्लाटिंग के धंधे से जूझ रहा है और लोग काली कमाई का निवेश करके सरकार को राजस्व का चूना लगा रहे हैं।
आजकल बछलौता रोड पर एक तीन मंजिले व्यवसायिक भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है जिसके प्रथम तल पर तो शटर आदि भी लगा दिए गया हैं। द्वितीय तल भी तैयार हो चुका है और तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सूत्र बताते हैं कि हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण से भवन निर्माण का मानचित्र भी स्वीकृत नहीं है और प्राधिकरण के इंजीनियर व उनके पिछल गग्गू ने डेढ़ लाख प्रति लेटर के हिसाब से मेहनताना तय किया जिसका 50% हिस्सा वसूला जा सका है।
भवन निर्माण में सामग्री पर जीएसटी भी अदा नहीं किया गया है और कई पूंजी का निवेश हो रहा है। जब भवन में व्यापारी गतिविधियां शुरू होगी तो बछलौता रोड पर आवागमन में व्यवधान जरूर पैदा होगा। भवन निर्माण हेतु नगर पंचायत बाबूगढ़ से नो ऑब्जेक्शन प्रमाण पत्र लेना जरूरी है जो नहीं लिया गया है नागरिकों ने भवन निर्माण के लिए देशों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


























