👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आवास विकास में स्थित दो पहिया वाले पुल के पास अवैध रूप से निर्माण कार्य चल रहा है जहां कई फीट गहरी खुदाई हुई है। बताया जा रहा है कि यहां एक परिसर बनाया जाएगा जिसके चलते यहां खुदाई भी की गई है। पुल के आसपास कई इमारतें का अवैध रूप से निर्माण हो चुका है। ऐसे में यहां लगातार कंपलेक्स बनते जा रहे हैं जिनमें से अधिकांश नियम विपरीत है। एचपीडीए ने तो पास की इमारत पर सीलिंग की कार्रवाई भी की है लेकिन इसके बावजूद धड़ल्ले से यहां खुदाई कर अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा है। ताजा मामला दो पहिया वाहन वाले पुल के पास का है जहां अवैध रूप से निर्माण कार्य चल रहा है।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर




























