HPDA की सांठगांठ से बछलौता रोड पर अवैध भवन निर्माण










HPDA की सांठगांठ से बछलौता रोड पर अवैध भवन निर्माण

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाबूगढ़ से बछलोता रोड पर बाईपास से करीब 200 मीटर पहले एक बहु मंजिलें व्यवसायिक भवन का निर्माण तेजी से हो रहा है जिसका हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण से कोई मानचित्र स्वीकृत नहीं है। प्राधिकरण के करिंदों की सांठगांठ से दिन-रात भवन का निर्माण चल रहा है।

भवन निर्माण सामग्री पर 28 प्रतिशत जीएसटी है जो अदा नहीं की गई है और लाखों रुपए की बेनामी रकम को खपाया जा चुका है और खपाई जा रही है। खास बात तो यह है कि जिस मार्ग के निकट यह बिजनेस कंप्लेक्स बन रहा है उस मार्ग के संबंधित विभाग व नगर पंचायत बाबूगढ़ से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया गया है जो एक भवन निर्माता के लिए जरूरी है। बछलौता रोड पर तो जंगल में मंगल हो रहा है।

जब यह बिजनेस कंप्लेक्स बनकर तैयार होगा और कारोबार शुरू होगा तो यह निश्चित है यातायात में व्यवधान अवश्य पैदा होगा। भवन निर्माण के पीछे प्राधिकरण के कारिंदों की सांठ गांठ उजागर हो रही है। नगर उपभोक्ता मंच ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राजस्व चोरी रोकने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।







  • Related Posts

    स्वर्ग आश्रम रोड पर अवैध भवनों के निर्माण की सूची मुख्यमंत्री को भेजी

    🔊 Listen to this स्वर्ग आश्रम रोड पर अवैध भवनों के निर्माण की सूची मुख्यमंत्री को भेजी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के इंजीनियरों व उनके पिछलग्गुओं ने…

    Read more

    गढ़: शराब की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

    🔊 Listen to this गढ़: शराब की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में मीरा की रेती में स्थित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वर्ग आश्रम रोड पर अवैध भवनों के निर्माण की सूची मुख्यमंत्री को भेजी

    स्वर्ग आश्रम रोड पर अवैध भवनों के निर्माण की सूची मुख्यमंत्री को भेजी

    गढ़: शराब की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

    गढ़: शराब की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

    सैनिक संस्था का महामंडलेश्वर को समर्थन

    सैनिक संस्था का महामंडलेश्वर को समर्थन

    सरावनी के शिव मंदिर के विकास पर 39.47 लाख खर्च होंगे

    सरावनी के शिव मंदिर के विकास पर 39.47 लाख खर्च होंगे

    18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी

    18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी

    महाशिवरात्रि 15 फरवरी व होली 4 मार्च को

    महाशिवरात्रि 15 फरवरी व होली 4 मार्च को
    error: Content is protected !!