हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में अवैध निर्माण जोरो पर है. एचपीडीए के नोटिस जारी करने के बावजूद भी अवैध निर्माण नहीं रुक रहा है. ताजा मामला हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित मोहल्ला प्रह्लाद नगर का है जहां हाईवे से आधा किलोमीटर अंदर चलकर धड़ल्ले से तीन मंजिला मैरिज होम का निर्माण किया जा रहा है. मानकों के विपरीत बन रहे मैरिज होम के खिलाफ एचपीडीए के अधिकारियों ने नोटिस भी जारी किया है लेकिन अभी भी अवैध निर्माण जोरों पर चल रहा है.
वही मामले से जुड़ी शिकायत जिलाधिकारी से भी की गई है जिन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि एचपीडीए द्वारा नोटिस जारी करने के बाद भी यहां धड़ल्ले से अवैध निर्माण होता हुआ नजर आ रहा है. ऐसे में अधिकारियों की सांठगांठ को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं.































