हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की एचपीडीए अवैध कालोनियों व अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध बाबा का बुलडोजर चलाने में लगा है, परंतु ऐसे भवनों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर पा रहा है, जो मानचित्र की आड़ में मानकों के विरुद्ध बने है।
हापुड़े के आर्य समाज मंदिर के ठीक सामने बने दो मंजिले व्यवसायिक भवन पर नजर डालिए। यह तो निश्चित है कि दुकान का नक्शा पास कराया गया होगा, परंतु भवन के निर्माण में मानकों का खुला उल्लंघन नजर आ रहा है। प्रथम मंजिल पर तीन-तीन फुट का छज्जा निकालना क्या मानकों के अंतर्गत है। इस गली को हवा से भी रोक दिया गया है। मुख्य मार्ग पर होने के कारण यातायात भी प्रभावित होगा और पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। यह बिना मानक पूरे किए कैसे बन गया, यह जांच का विषय है।
आइए अब आपकों ले चलते है, हापुड़ की संजय विहार कालोनी में, जहां रेलवे पुल से उतरते ही दोनों ओर मानकों के विपरित व्यवसायिक और आवासीय भवन बन रहे है और अवैध रुप से प्लाटिंग हो रही है। प्राधिकरण की सांठगांठ से हापुड़ जनपद में हजारों निर्माम खड़े है, जो राजस्व को चूना लगा रहे है।

























