
👁 15 views Views
जैन लोक में अवैध निर्माण ने गति पकड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जैन लोक में निर्माणाधीन एक व्यवसायिक भवन के निर्माण ने गति पकड़ ली है। बताया जाता है कि निर्माण कार्य को जल्दी पूरा कर लेने का संकेत एचपीडीए की ओर से मिला है।
कोठी गेट से जैन लोक के गेट में घुसते ही एक बहु मंजिलें व्यवसायिक भवन का निर्माण गत कई माह से चल रहा है। जिसका मानचित्र स्वीकृत नहीं है और निर्माण के नगर पालिका से एनओसी भी नहीं ली गई है। भवन निर्माण के बाद जब भवन में व्यापारिक गतिविधि शुरू होगी तो यह निश्चित है कि यातायात आवागमन में व्यवधान अवश्य पैदा होगा। भवन निर्माण मे बेनामी रकम को खपाया जा रहा है। नागरिकों ने भवन निर्माण रोकने की मांग की है।

































