अवैध निर्माण व मिट्टी भराव जोरों पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध कालोनियों व अवैध निर्माण तथा पुलिस व खनन माफियों के विरुद्ध जनपद हापुड़ में जबरदस्त अभियान चलाया जा रहा है, परंतु धंधेबाज फिर भी बाज नहीं आ रहे है।
खबर के साथ संलग्न फोटो स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित देवलोक कालोनी में लाल कोठी वाली की है, जहां अवैध निर्माण व भराव तेजी से चल रहा है। यह एक ऐसा स्थान है जहां हर किसी की नजर नहीं जाती है, परंतु एचपीडीए के भ्रष्ट इंजीनियर पैसा खा कर निर्माण करा रहे है, तो ट्रैक्टर ट्राली पीली मिट्टी डाल कर भराव कर रही है। निर्माण व भराव गति दिनरात तेजी से चल रही है। मिट्टी का भराव 8-10 फुट गहरा चल रहा है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर राजस्व वसूली करनी चाहिए।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए सम्पर्क करें: 7982617202




























