
हापुड़ के वृद्धा आश्रम के पास अवैध कॉलोनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण पर तेजी से चल रहा है, परंतु ताज्जुब तो यह है कि इस बुलडोजर का मुंह स्वर्ग आश्रम रोड की ओर ने घुमा है। हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड के चारों ओर जिस तेजी से अवैध रूप से आवासीय व व्यवसायिक भवनों का निर्माण हो रहा है शायद ही पूरे जनपद में अन्यत्र हो।
हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित वृद्धा आश्रम से दौमी धनोरा मार्ग पर एक फर्लाग दूरी पर करीब 15-20 हजार वर्ग गज में एक अवैध कालोनी काटी जा रही है। इस कॉलोनी के जिम्मेदार लोगों ने किसान से कृषि भूमि खरीदी और भूमिका मूटिशन कराए बगैर ही कॉलोनी काट दी। यह प्लाटिंग लंबे-चौड़े इलाके में फैली है। कॉलोनी में टाइल्स का खड़ंजा लगाया गया है। परचेज़र को झांसा देने के लिए खड़ंजे के दोनों और वृक्षारोपण किया गया है। बिजली वालों को देखें बिना पता नहीं किस वजह से पूरी कॉलोनी के इलाके में खम्बों पर बिजली की लाइन खींच दी गई है और हर पोल पर कनेक्शन देने के लिए बॉक्स भी लटका दिए गए हैं। बिजली वालों ने लाइन के बदले मोटी राशि वसूली है। यह कॉलोनी एचपीडीए व बिजली विभाग और जिम्मेदार लोगों की सांठ-गांठ का नमूना है।
कॉलोनी के प्लॉट बिकवाने हेतु दलाल जेब में नक्शा रखकर घूम रहे हैं। नागरिकों ने प्राधिकरण से इस और ध्यान देने की मांग की है।
#उत्तर प्रदेश सरकार
रवि स्नैक्स कॉर्नर: अमूल मक्खन से बनीं तवा चाप खाने के लिए आर्डर करें: 9917226600 पर































