हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में अवैध निर्माण जोरों पर है जिसके खिलाफ एचपीडीए ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. जल्द ही अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया जाएगा. बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर भू माफियाओं ने अवैध तरीके से कालोनियां काटी हुई है. इन कॉलोनियों का नक्शा पास नहीं है. यह ठेकेदारों के माध्यम से बेची जा रही हैं. ठेकेदार भी मोटी रकम ऐठते हैं. भूमाफियाओं के इन कारनामे से राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है.
बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के दोनों ओर ग्रीन बेल्ट एरिया में धड़ल्ले से यह अवैध निर्माण किया जा रहा है. यदि गौर किया जाए तो मसूरी से लेकर गढ़ तक हाईवे के दोनों ओर अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं. कॉलोनाइजेशन के विरुद्ध जल्दी एचपीडीए के अधिकारी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेंगे. जरूरत पड़ने पर उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 143 के तहत कार्रवाई की जाएगी.
गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल
🔊 Listen to this गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के सभासदों की ओर से कहा गया…
Read more






















