
राम वाटिका के पास अवैध बिजनेस कंप्लेक्स
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैसे तो हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर अवैध कॉलोनी व अवैध आवासीय व व्यवसायिक भवनों के निर्माण की भरमार है और इस निर्माण को एचपीडीए का सुपरवाइजर बढ़ावा दे रहा है जो अवैध वसूली करके अपनी पॉकेट भर रहा है और प्राधिकरण के अफसरान को गुमराह करता आ रहा है। सेटेलाइट के माध्यम से घर बैठे ही अवैध कॉलोनी व अवैध निर्माण को देखा जा सकता है।
हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर राम वाटिका के नाम से एक वैवाहिक स्थल है। इसके बिल्कुल बराबर में पीछे की ओर एक बहु मंजिला बड़ा गोदाम तथा दुकानों का निर्माण दिन-रात तेजी से चल रहा है जिसका कोई मानचित्र प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं है। जब पीछे की ओर यह निर्माण पूरा हो जाएगा तब स्वर्ग आश्रम रोड मुख्य मार्ग से जोड़ दिया जाएगा। इस अवैध निर्माण की प्रक्रिया को घर बैठे ही सेटेलाइट के माध्यम से देखा जा सकता है।
सूत्र बताते हैं कि इलाके को देख रहा प्राधिकरण का सुपरवाइजर वसूली करके मानकों के विपरीत अवैध निर्माण को बढ़ावा दे रहा है। आवासीय इलाकों में अवैध रूप से बना रहे व्यवसायिक भवन लोगों के लिए भविष्य में आफत बनेगा और यातायात में व्यवधान पैदा होगा।
खास बात तो यह है कि भवन निर्माण के लिए संबंधित विभागों से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट भी नहीं लिया गया है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




























