तिरंगा लाइटों को ढका अवैध विज्ञापन पटों ने
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ में विद्युत पोलों पर लगी तिरंगा लाइटों को अवैध विज्ञापन पटों से ढक दिया गया। यह पूरा नजारा हापुड़ के दिल्ली- गढ़ रोड तथा रेलवे रोड व फ्री गंज रोड पर देखा जा सकता है। इन पोलों पर लगे विज्ञापन पट पूरी तरह से अवैध है, क्योंकि विज्ञापन पट लगाने का नगर पालिका परिषद ने किसी वसूली करने की जिम्मेदारी नही दी है। पूरा हापुड़ शहर में लगे पोल, दीवार, स्तम्भ आदि पर लगे पोस्टर, विज्ञापन पट, होर्डिंग्स आदि पूरी तरह अवैध है।इस धंधे में लगे लोग अवैध रुप से कमाई कर रहे और सरकार को राजस्व की हानि पहुंचा रहे है। कांग्रेस नेता विक्की शर्मा ने अवैध होर्डिंग्स को हटाने की मांग की है ताकि स्वतंत्रता दिवस पर पूरा शहर जगमग दिखाई दे।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130


























