डीजल जनरेटर प्रतिबंध के खिलाफ आईआईए ने निकाली विरोध रैली










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एनसीआर में 30 सितंबर से डीजल जनरेटर पर प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में आईआईए के एनसीआर चैप्टर्स ने मंगलवार को मेरठ में एक विरोध रैली का आयोजन किया जिसमें हापुड़ चैप्टर के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा और औद्योगिक क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पीएनजी सप्लाई की मांग की।
दरअसल वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने आदेश दिया है कि 30 सितंबर से दिल्ली-एनसीआर में डीजल जनरेटर पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लग जाएगा। उद्यमियों का कहना है कि इस आदेश का सबसे ज्यादा असर उद्योगों पर पड़ेगा जहां औद्योगिक इकाइयों के संचालन में परेशानी आएगी जिससे रोजगार भी प्रभावित होगा। ऐसे में आदेश के विरोध में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज सिंघल के नेतृत्व में एनसीआर के सभी आईआईए चैपटर्स के पदाधिकारी मेरठ के पीवीएस मॉल पर इकट्ठा हुए जहां शास्त्री नगर से लेकर कमिश्नर ऑफिस तक एक विरोध रैली का आयोजन किया। इस दौरान इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हापुड़ के सदस्य भी विरोध रैली का हिस्सा बने। आदेश को लेकर कई सवाल उठाए गए। सभी उद्यमियों ने मिलकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
आईआईए की मांग है कि एनसीआर में लगभग चार लाख से अधिक एमएसएमई उद्योग इकाइयां संचालित हैं जिनसे लगभग एक करोड़ श्रमिकों का रोजगार जुड़ा हुआ है। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पहले से ही बाधित रहती है। ऐसे में डीजल जनरेटर पर प्रतिबंध लगने के चलते उद्योगों पर काफी असर पड़ेगा। कुछ तो बंद हो जाएंगे जिससे लोगों को रोजगार के लिए यहां-वहां भटकना पड़ेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है कि एनसीआर क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को निर्बाध किया जाए और पीएनजी की निर्बाध सप्लाई की जाए। हापुड़ चैप्टर की ओर से अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, पवन शर्मा, अशोक छारिया, शांतनु सिंघल, सतीश बंसल, प्रमोद गोयल, कपिल अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288








Related Posts

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…

Read more

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड
error: Content is protected !!