हापुड़,(सीमन): IIA हापुड़ चैप्टर की कार्यकारिणी समिति बैठक का आयोजन गुरुवार को ऑनलाइन किया गया। बैठक में अशोक छारिया (राष्ट्रीय सचिव), विजय शंकर शर्मा (केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य), राजेंद्र अग्रवाल (रोशे) व अतुल गोयल (स्पेशल इन्वायटी CEC ), धीरज चुग (डिवीजनल चेयरमैन), प्रमोद गोयल (चैप्टर चेयरमैन), शान्तनु सिंघल (सचिव) व पवन शर्मा (कोषाध्यक्ष) के अलावा कार्यकारिणी समिति सदस्यों ने भाग लिया। कार्यकारिणी समिति की बैठक में चैप्टर में आयोजित किए जाने आगामी कार्यक्रमों, मैम्बरशिप ग्रोथ, रिन्युअल रिकवरी, वर्ष 2020-21 हेतु नई कार्यकारिणी समिति व वित्तीय सम्बन्धित बिन्दुओं पर चर्चा की गई। धन्यवाद प्रस्ताव एवं राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ।
Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888:
























