हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ कलेक्ट्रेट पर गुरुवार को जिला स्तरीय उद्योग बंधु व निर्यात प्रोत्साहन समिति की एक बैठक आयोजित की गई जिसमे आईआईए हापुड़ की तरफ से धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया एवं दादरी गांव की पानी निकासी की समस्या का मुद्दा उठाया। मामले में मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने ज़िला पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया कि जो नाले का निर्माण कार्य रोका गया है वह दोबारा शुरू कराया जाए।
आईआईए हापुड़ द्वारा जिलाधिकारी को हापुड़ में जिला उद्योग केंद्र का ऑफिस खोलने के लिए एक ज्ञापन दिया गया जिसके बाद आश्वासन दिया कि शीघ्र ही केंद्र बनाया जाएगा।
आईआईए हापुड़ द्वारा जिलाधिकारी हापुड़ को एक और ज्ञापन सौंप कर एच पी डी ए द्वारा प्लॉट एरिया पर लिए जा रहे विकास शुल्क पर आपत्ति दर्ज कराई गई व 30 अगस्त 2003 के शासन आदेश के अनुसार ही केवल निर्मित एरिया पर ही विकास शुल्क लेने की बात कही गई। सीडीओ ने इस विषय पर संज्ञान लेते हुए उपस्थित HPDA अधिकारी को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अंदर विभाग उत्तर दे।
बैठक में एजीएम डीआईसी द्वारा बताया गया कि अभी एक और शासन आदेश के अनुसार प्रत्येक शुक्रवार उद्यमी समाधान दिवस मनाया जायेगा जिसमे जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी हर सप्ताह अलग-अलग इंडस्ट्रियल संगठनों के ऑफिस पर मिलेंगे एवं उनकी समस्याओं का निवारण करेंगे। सभी उद्यमियों ने इस पहल का स्वागत किया।
यूपी सरकार द्वारा निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए निर्यात पर गेटवे पोर्ट तक कंटेनर भाड़े, विदेशी प्रदर्शनी में भाग लेने, विदेशो में सैंपल्स भेजने, वेबसाइट बनाने आदि में होने वाले खर्च में मिलने वाले अनुदान को बढ़ाया गया।
ओडीओपी वस्तु निर्माता को भारत के अंदर होने वाली प्रद्शनी में भाग लेने पर भी अनुदान दिया जायेगा।
जो निर्यातक अपने उत्पाद का क्लस्टर बनाना चाहते है उनसे क्लस्टर बनाने के लिए आवेदन भी मांगे गए। आईआईए हापुड़ धीरखेड़ा चैप्टर की तरफ से चैप्टर चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता व सचिव पवन शर्मा ने बैठक में हिस्सा लिया।
































