हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आईआईएमए हापुड़ अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हापुड़ चैप्टर की एक बोर्ड कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन धीरखेड़ा में हुआ। बैठक में आईआईए लखनऊ मुख्यालय एवं उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संयुक्त रूप से 2 नवंबर 2022 से 4 नवंबर 2022 तक आयोजित किए जा रहे फूड एक्सपो 2022 के बारे में चर्चा की गई।
बैठक में राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि फूड एक्सपो 2022 में आईआईए मुख्यालय द्वारा एक उद्यमी महा सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन 2 नवंबर 2022 को किया जाएगा। इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि रहेंगे। उन्होंने बताया कि उद्यमी महासम्मेलन में राकेश सचान एम एस एम ई मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं दिनेश प्रताप सिंह स्वतंत्र प्रभार मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार भी विशेष अतिथि होंगे। बैठक में राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि फूड एक्सपो में फूड इंडस्ट्री से जुड़ी काफी प्रसिद्ध स्वदेशी एवं विदेशी कंपनियां भी शामिल होंगी एवं इसमें फूड इंडस्ट्रीज से जुड़े हापुड़ के उद्यमी भी उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे।
बैठक में सीसीई मेंबर अशोक छारिया ने सभी बोर्ड कार्यकारिणी के सदस्यों से व आईआईए से जुड़े सभी उद्यमी भाइयों को लखनऊ में लगने वाले इस फूड एक्सपो एवं उद्यमी महा सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा। अशोक छारिया ने कहा कि उद्यमियों को इस फूड एक्सपो में फूड इंडस्ट्रीज के क्षेत्र की नई तकनीकों की जानकारी के साथ नए उद्योगों को लगाने की भी जानकारी प्राप्त होगी जो कि उद्यमी भाइयों के लिए काफी फायदेमंद होगी। बैठक में पवन शर्मा, शांतनु सिंहल, अशोक छारिया, धीरज चुग, प्रमोद गोयल, अतुल गोयल, लवलीन गुप्ता, कपिल अरोड़ा, मोहित जैन, सर्वेंद्र रस्तोगी, सौरभ अग्रवाल, प्रतीक जैन, सुनील जैन, गौरव अग्रवाल एवं संजीव जुनेजा शामिल हुए।




























