हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ में आयोजित हुई इन्वेस्टर्स समिट में आईआईए हापुड़ चेयरमेन राजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में नीरज गुप्ता के साथ धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की समस्याओं के बारे में उद्योग विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी व एमएसएमई मंत्री राकेश सचान को ज्ञापन सौंपा और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया जिसके पश्चात हापुड़ आईआईए के पदाधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन मिला।
मेरठ में इन्वेस्टर्स समिट आयोजित हुई जहां उद्योग विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान को हापुड़ चैप्टर के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा और धीरखेड़ा की समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, हापुरड़ चैप्टर के सचिव पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































