हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ आईआईए चैप्टर के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को एक बैठक आईआईए भवन धीरखेड़ा हापुड़ में हुई। बैठक में आईआईए लखनऊ मुख्यालय द्वारा 2 नवंबर से 4 नवंबर तक आयोजित इंडिया फूड एक्सपो 2022 के बारे में सभी उद्यमियों को अवगत कराया गया। बैठक में सचिव पवन शर्मा ने बताया कि इस फूड एक्सपो का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान विभूति खंड लखनऊ में होगा एवं इसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
बैठक में पवन शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में फूड इंडस्ट्रीज से संबंधित फूड प्रोडक्ट, फूड प्रोसेसिंग मशीनरी, कृषि सयंत्र, फूड टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें हापुड़ में स्थापित फूड इंडस्ट्रीज की काफी इकाइयां हिस्सा लेंगी। बैठक में राजेंद्र गुप्ता, पवन शर्मा, अशोक छारिया, सतीश बंसल, मोहित जैन, सर्वेंद्र रस्तोगी, आकाश शर्मा, प्रशांत शर्मा, लोकेश गोयल, राजीव सेठी व अन्य उद्यमी शामिल हुए।

























