आईआईए ने टैरिफ एडजस्टमेंट चार्जेस को वापस करने की मांग की










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के हापुड़ चेप्टर के चेयरमैन शांतनु सिंघल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल हापुड़ के अधिशाषी अभियंता रमेश कुमार से मिला ।
प्रतिनिधिमंडल ने अधिशाषी अभियंता को उद्योगों के बिजली के बिल में अनावश्यक रूप से टैरिफ एडजस्टमेंट के नाम से जुड़ कर आ रहे चार्जेस के बारे में बताया। उन्होंने इन चार्जेस को तुरंत ही वापस कराने एवं यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि ये टैरिफ एडजस्टमेंट चार्जेस आगे से बिजली के बिलों में जुड़कर नही आए। अधिशाषी अभियंता ने आईआईए पदाधिकारियों को आश्वाशन दिया कि वो इस पर तुरंत कार्यवाही करके इस समस्या का निवारण त्वरित गति से करेंगे ।
इसके अलावा हापुड़ एवं धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया एक एक दिन में कई बार बिजली आपूर्ति के बाधित होने की समस्या से अवगत कराया। आई आई ए पदाधिकारियों ने उन्हें बताया की बार बार बिजली आपूर्ति के बाधित होने से उद्योगों की उत्पादन क्षमता कम होती जा रही है जिसकी वजह से राज्य को निरंतर राजस्व का नुकसान हो रहा है । अधिशाषी अभियंता ने प्रतिनिधि मंडल की समस्याओं को सुना एवं उनका जल्द ही निवारण का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मंडल में शांतनु सिंघल (चेयरमैन), पवन शर्मा (सचिव), अशोक छारिया (केंद्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य), प्रशांत मित्तल, प्रमोद गोयल एवं आकाश शर्मा शमिल थे।

एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878








Related Posts

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में पिलखुवा की तरफ को जाने वाले रास्ते पर बुधवार को राजपूताना इंटर कॉलेज…

Read more

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड, सीमन (ehapur news):जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में किसान हित की मांग को लेकर बुधवार को प्रदर्शन के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब एक…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

लम्बित न रहने पाए किसान समस्याएं

लम्बित न रहने पाए किसान समस्याएं

UP BOARD: जनपद हापुड़ 11 सेक्टर वतीन जोन में बंटा

UP BOARD: जनपद हापुड़ 11 सेक्टर वतीन जोन में बंटा

किसान दिवस पर गूंजी किसानों की समस्याएं

किसान दिवस पर गूंजी किसानों की समस्याएं
error: Content is protected !!