आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में हापुड फिर रहा अव्वल










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com ):जिलाधिकारी अदिति सिंह के कुशल नेतृत्व में जिला स्तरीय अधिकारियों की कार्यकुशलता के फलस्वरुप जनपद हापुड़ को आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। डीएम ने सभी अधिकारियों को दी बधाई, इसी कार्य कुशलता के साथ आगे भी कार्य करने के लिए प्रेरित किया जिलाधिकारी अदिति सिंह के कुशल नेतृत्व में जनपद के अधिकारियों द्वारा अपनी कार्यकुशलता के फल स्वरुप उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में रहा अव्वल, प्राप्त किया प्रथम स्थान। आई जी आर एस में माह अगस्त 2020 में भी पूरे प्रदेश में समस्याओं के निस्तारण करने में शत-प्रतिशत अंक हासिल करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिसके लिए जिलाधिकारी अदिति सिंह ने समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों एवं नगरपालिका के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह सरकार का बहुत ही महत्वपूर्ण शिकायती पोर्टल हैं जिस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता परक कार्य करने हेतु समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित भी किया। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को इसी कार्य कुशलता के साथ सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आगे भी इसी प्रकार की कार्यवाही करने के लिए इंगित किया है, ताकि सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का हापुड़ की जनता को निरंतर रूप से समयबद्धता के साथ लाभ प्राप्त होता रहे।







Related Posts

12 महिलाओं के नाम पर फर्जी तरीके से लिया लोन

🔊 Listen to this 12 महिलाओं के नाम पर फर्जी तरीके से लिया लोन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आर्थिक ग्रुप से कमजोर जनपद हापुड़ की 12 महिलाओं के नाम पर फर्जी…

Read more

गढ़: आज कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित

🔊 Listen to this गढ़: आज कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में 33/11 केवी उपकेंद्र गढ़ द्वितीय पर बिजनेस प्लान…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

12 महिलाओं के नाम पर फर्जी तरीके से लिया लोन

12 महिलाओं के नाम पर फर्जी तरीके से लिया लोन

गढ़: आज कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित

गढ़: आज कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित

हापुड़: एसपी आवास से चंद कदमों की दूरी पर लाखों की चोरी से हड़कंप

हापुड़: एसपी आवास से चंद कदमों की दूरी पर लाखों की चोरी से हड़कंप

पूर्व मंत्री की कार को हमलावरों ने रोका, शीशे से पिस्टल सटाकर दबाया ट्रिगर

पूर्व मंत्री की कार को हमलावरों ने रोका, शीशे से पिस्टल सटाकर दबाया ट्रिगर

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल
error: Content is protected !!