हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : हापुड़ में यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. एक और तस्वीर बाबूगढ़ से सामने आई है जहाँ गढ़ से हापुड़ की ओर जा रही है बस की छत पर लोग बैठे हुए दिखाई दिए. हादसे को आमंत्रित करती यह बस बाबूगढ़ से होते हुए गुजरी जहां पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी पर सवाल खड़े हो रहे हैं. गढ़ से हापुड़ जाने वाले रास्ते पर सड़क पर उतरी यह बस नियमों की अनदेखी कर रही है.
बता दें कि वैसे तो कदम-कदम पर आपको पुलिस नज़र आएगी जो बाइक सवारों से कागज मांगती है लेकिन यह विशाल लापरवाह वाहन पुलिस वालों को नजर नहीं आता जो कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है. बस की छत पर सवार लोग हादसे का शिकार हो सकते हैं.
दहेज लालची को पुलिस ने भेजा जेल
🔊 Listen to this दहेज लालची को पुलिस ने भेजा जेलहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान…
Read more






















