👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में ईंटों के कई भट्ठे नियमों को ताक पर चल रहे हैं. यह भट्ठे प्रदूषण को बढ़ावा दे रहे हैं और नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. गढ़मुक्तेश्वर के एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को गांव दौताई के पास स्थित हयात भट्टे की जांच की जहां ईटों का भट्ठा मानकों के विपरीत जाता हुआ नजर आया जिसपर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने भट्ठे को बंद करा दिया. आपको बता दें कि हापुड़ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में खासकर की ग्रामीण इलाकों में ईटों के भट्ठे नियमों की अनदेखी कर चल रहे हैं जिन पर कार्रवाई की जरूरत है.
































