
आईजीएल उपभोक्ताओं को नहीं मिलेंगे एलपीजी सिलेंडर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिन उपभोक्ताओं के घर आईजीएल का कनेक्शन है उन उपभोक्ताओं को अब एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलेंगे। जनपद हापुड़ में 6363 आईजीएल उपभोक्ताओं के घर पर एलपीजी सिलेंडर नहीं जाएगा। इन उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना पड़ेगा इसके लिए आज से घर-घर सर्वे भी कराया जाएगा।
पूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में हापुड़ और पिलखुवा क्षेत्र के कुछ मोहल्ले में आईजीएल कंपनी की लाइन लगी हुई है। इस लाइन के जरिए घरों पर पीएनजी गैस की आपूर्ति होती है। अभी तक जिले में 6363 भवन ऐसे हैं जिनमें पीएनजी कनेक्शन है। इन उपभोक्ताओं के पास एलपीजी के सिलेंडर भी हैं। ऐसे में यह दोनों प्रकार से आपूर्ति लेते हैं। अब आईजीएल उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलेगा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






























