हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मेरठ रेंज आईजी प्रवीण कुमार ने शनिवार को थाना समाधान दिवस में गढ़ कोतवाली प्रभारी और क्षेत्राधिकारी की जमकर क्लास लगाई। भूमि विवाद रजिस्टर न मिलने के चलते अफसरों को आईजी ने जमकर फटकारा। बता दें कि शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें फरियादी अपनी-अपनी समस्या लेकर थाने पहुंचे। आईजी प्रवीण कुमार गढ़ कोतवाली पहुंचे जहां फरियादियों की समस्याओं को सुना। आईजी ने भूमि विवाद रजिस्टर मांगा तो कोतवाली प्रभारी और क्षेत्राधिकारी संबंधित रजिस्टर नहीं दिखा सके जिसके बाद आईजी भड़क उठे और उन्होंने अफसरों की क्लास लगा दी। आईजी ने कहा की इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























