कावड़ियों के लिए शिविर लगाना है तो 28 जून तक करे आवेदन










हापुड़, सूवि (ehapurnews.com): हापुड के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में शिवरात्रि पर्व कावड़ यात्रा एवं बकरीद पर्व को शांतिपूर्वक मनाए जाने हेतु बैठक आयोजित की गई।


जिलाधिकारी ने कावड़ यात्रा को लेकर बताया कि कावड़ यात्रा 4 जुलाई 2023 से आरंभ हो जाएगी कावड़ यात्रा हेतु मार्गो को समय से दुरुस्त करा दिया जाए तथा जिन सड़कों पर गड्ढे हो रहे हैं उनको दुरुस्त करा ले। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों के लिए पड़ाव व शिविर विद्युत तारों एवं सड़क के किनारों पर नहीं लगाए जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधन कमेटी को लिखित रूप में निर्देश बैठक में दिए। जिलाधिकारी ने शिविर संचालकों से कहा कि सुरक्षा मानकों का उपयोग किया जाए एवं उस क्षेत्र की मांस व मदिरा की दुकानों को इस दौरान बंद रखा जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने शिविर संचालकों को स्पष्ट हिदायत देते हुए कहा कि शिविर में कार्यरत लोगों का पुलिस सत्यापन अवश्य करा लें तथा शिविरों में आग से बचाव हेतु पूरे इंतजाम होने चाहिए। साथ ही साथ सीसीटीवी कैमरे में शिविर दिखने चाहिए उन्होंने मंदिर प्रबंधक कमेटी को बताया कि जनपद के मुख्य मंदिरों के प्रवेश द्वारों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दी गई है जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े एवं शांतिपूर्ण जलाभिषेक हो सके। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित ढाबा एवं होटल के संचालकों से वार्ता करते हुए कहा कि सभी ढाबा एवं होटल संचालक अपने ढाबे में रेट सूची अवश्य लगा ले और बैठने की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में होनी चाहिए ।

उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ियों के लिए विशेष रूप से कावड़ रखने हेतु स्टैंड जरूर होने चाहिए सभी ढाबे एवं होटल पर फर्स्ट एड बॉक्स अवश्य रखें तथा किसी भी प्रकार का मादक प्रदार्थ व मांसाहार नहीं होना चाहिए।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी शिविर संचालक अपने शिविर लगाने हेतु संबंधित उप जिलाधिकारियों से समन्वय बनाते हुए अनुमति हेतु अपने-अपने प्रार्थना पत्र 28 जून तक उपलब्ध करा दें जिससे समय से अनुमति दी जा सके। उन्होंने कांवड़ के दौरान डीजे को लेकर डीजे संचालकों से कहा कि साउंड से संबंधित डेटाबेस जो मानक के अनुरूप हो उसका अनुपालन करेंगे तेज ध्वनि में डीजे नहीं बजना चाहिए।डीजे की हाइट ईतनी ज्यादा ना हो कि वो विद्युत तारों से लगे। पुलिस अधीक्षक ने भी स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि डीजे संचालक जिस जिस व्यक्ति को डीजे उपलब्ध कराएंगे उनका डाटा बेस संबंधित पुलिस थानों को भी देंगे और ध्वनि प्रदूषण की स्थिति ना उत्पन्न होने पाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, अपर जिला अधिकारी संदीप कुमार ,अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र, समस्त उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी , पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी , मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, लोक निर्माण विभाग, सभी धर्म गुरु, डीजे संचालक , ढाबे एवं होटल संचालक, टोल के अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Class V से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर








Related Posts

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

Read more

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की छात्राओं…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

लम्बित न रहने पाए किसान समस्याएं

लम्बित न रहने पाए किसान समस्याएं
error: Content is protected !!