बेमतलब सड़क पर घूमोगे तो पुलिस पूछताछ जरूर करेगी
हापुड सीमन (ehapurnews.com): यदि जनपद हापुड में सड़क पर अथवा स्कूल के आस-पास बेमतलब घूमोगे तो पुलिस आपसे पूछताछ जरूर करेगी।
जनपद हापुड़ की समस्त थानों की एण्टीरोमियों स्क्वाड टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं पार्क आदि स्थानों पर मनचलों व शोहदों की खोज में चैकिंग कर रही है।
नारी सुरक्षा,नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद हापुड़ में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद की समस्त थानों की एण्टीरोमियों टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, गांव,कस्बों, पार्कों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों के आस-पास मनचलों एवं शोहदों की रविवार को चैकिंग की गयी तथा अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध लड़कों व युवकों से पूछताछ कर उन्हें हिदायत दी गई कि यदि किसी हरकत में लिप्त पाए गए तो पुलिस छोडेगी नही।पुलिस ने संदिग्धों के नाम पते तथा आधार कार्ड नम्बर आदि रजिस्टर में दर्ज किए।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457




























