हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मौसम के बदलते मिजाज़ के कारण लोग लापरवाही बरत रहे हैं। मौसम के अनुसार कपड़े ना पहनने की वजह नजला, सर दर्द, बुखार, गले में खराश आदि की शिकायतों से जूझ रहे हैं। अस्पतालों में भी मरीज की संख्या में इजाफा हुआ है। सुबह और शाम के समय ठंड तो दोपहर में धूप निकलने से मौसम में उतार-चढ़ाव आ रहा है जिसकी वजह से लोग कपड़े पहनने से परहेज करते हैं और यही कारण हैं कि उन्हें बीमारियां अपने शिकंजे में कस रही है। हापुड़ सीएचसी में तैनात डॉक्टर असरफ अली ने बताया कि यदि किसी को पिछले तीन हफ्तों से खांसी की शिकायत है या रात के समय खांसी बढ़ जाती है तो यह टीबी के लक्षण भी हो सकते हैं। ऐसे में सभी टीबी की जांच जरूर कराएं।
हापुड़ सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर दिनेश खत्री ने बताया कि मौसम के अनुसार कपड़े जरूर पहनें और जरा भी लापरवाही ना करें। लापरवाही करने पर बुखार, गले में खराश, खांसी आदि की शिकायत हो सकती है क्योंकि सुबह और दोपहर के तापमान में काफी ज्यादा अंतर है। ऐसे में लोग स्वेटर उतार देते हैं। ऐसा करना लापरवाही है।
ये भी पढ़ेः अपडेट: एसआईबी को एक करोड़ की टैक्स चोरी मिली
https://ehapurnews.com/update-sib-found-tax-evasion-of-rs-1-crore/
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811

































