न्यू ईयर पर शराब पार्टी की सोच रहे हैं तो पढ़ लें यह खबर











हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): न्यू ईयर में कुछ ही दिन शेष है। ऐसे में जगह-जगह न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर लोग जाम भी छलकाते हैं लेकिन आपको बता दें कि यदि आप न्यू ईयर पर अपने घर या अन्य निजी स्थान पर शराब पार्टी का आयोजन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आबकारी विभाग से टेंपरेरी लाइसेंस लेना पड़ेगा। लाइसेंस लिए बिना शराब पार्टी करने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग और पुलिस कार्रवाई करेगी और बिना लाइसेंस शराब पार्टी के आयोजन पर आपको जेल होगी। जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि आयोजनों में शराब परोसने के लिए लाइसेंस दो श्रेणी में उपलब्ध है: पहली श्रेणी घरेलू पार्टी की है जिसमें जुड़ने वाले लोगों की संख्या कम होती है और इसके लिए चार हजार रुपए का शुल्क है। दूसरी श्रेणी के लाइसेंस के लिए 11 हजार रुपए का शुल्क है। दूसरी श्रेणी रेस्टोरेंट आदि प्रतिष्ठानों में आयोजित होने वाली पार्टी के लिए है जहां इस लाइसेंस के बाद शराब परोसी जा सकेगी। यह लाइसेंस एक दिन के लिए होगा।

ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू

दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457









Related Posts

गढ़: गंगा स्नान के लिए आए जनपद रामपुर में तैनात पीसीएस अधिकारी की मौत

🔊 Listen to this गढ़: गंगा स्नान के लिए आए जनपद रामपुर में तैनात पीसीएस अधिकारी की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा स्नान…

Read more

लूट की सूचना निकली फर्जी, कुछ ही घंटों में खुल गई पोल

🔊 Listen to this लूट की सूचना निकली फर्जी, कुछ ही घंटों में खुल गई पोल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में बाईपास पर लूट की…

Read more

You Missed

गढ़: गंगा स्नान के लिए आए जनपद रामपुर में तैनात पीसीएस अधिकारी की मौत

गढ़: गंगा स्नान के लिए आए जनपद रामपुर में तैनात पीसीएस अधिकारी की मौत

लूट की सूचना निकली फर्जी, कुछ ही घंटों में खुल गई पोल

लूट की सूचना निकली फर्जी, कुछ ही घंटों में खुल गई पोल

गाली देने का विरोध करने पर किशोर पर किया चाकू से हमला

गाली देने का विरोध करने पर किशोर पर किया चाकू से हमला

गढ़: टोल के खिलाफ फिर उठी आवाज़

गढ़: टोल के खिलाफ फिर उठी आवाज़

गढ़: सड़क पर व्यक्ति ने किया हंगामा, पुलिस के आने पर भागा

गढ़: सड़क पर व्यक्ति ने किया हंगामा, पुलिस के आने पर भागा

पूर्व मंत्री पर फायरिंग के प्रयास के आरोप में आरोपी को मिली जमानत

पूर्व मंत्री पर फायरिंग के प्रयास के आरोप में आरोपी को मिली जमानत
error: Content is protected !!