हापुड़ ,सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): सेवा भारती मातृ सेवा मंडल के द्वारा संघ कार्यालय, न्यू शिवपुरी पर तीजोत्सव आयोजित हुआ। सेवा भारती मातृ सेवा मंडल की क्षेत्रीय अध्यक्ष मिथिलेश तोमर ने कहा कि तीजोतसव भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाला उत्सव है। सेवा भारती इस तरह के कार्यक्रमो के द्वारा समाज में सामाजिक समरसता के भाव को जागृत करती हैं। बहनों ने तीज गीत गाए, भजन एवं नृत्य प्रस्तुत किये। पूर्व चेयरमैन मालती भारती, सेवा भारती मातृ सेवा मंडल की जिला अध्यक्ष श शी गोयल, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पायल गुप्ता, सेवा भारती मातृ सेवा मंडल की नगर मंत्री मधु गुप्ता आदि उपस्थित थे। रुबी जैन को मातृ सेवा मंडल की नगर अध्यक्षा तथा रुचि अग्रवाल को नगर सहमत्री मनोनीत किया गया।
हापुड़: आनंद विहार में किराए के मकान के लिए संपर्क करें: 9412123060
























