हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कभी-कभी ऐसी खबरें मिलती हैं जिन्हें देखकर मन कांप उठता है। ऐसा ही मामला सामने आया है कि जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो पति ने पेट पर लात मारकर पत्नी का गर्भ गिरा दिया। यह मामला थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव लडपुरा का है।
गांव बदरखा की एक बेटी का विवाह गांव लडपुरा के एक युवक से हुआ था। आरोप है कि दहेज के लिए विवाहिता के ससुराल में बहू को प्रताड़ित करते थे और एक दिन पति ने लात मारकर पत्नी का गर्भ गिरा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























